चंडीगढ़। नांदेड साहिब से जिन श्रद्धालुओं को सरकार ने बसों के द्वारा पंजाब पहुंचाया था वही श्रद्धालु पंजाब सरकार के लिए घातक साबित हो रहे है। इन श्रद्धालुओं के कारण अब पंजाब में कोरोना तेजी से फैल रहा है।
पंजाब सरकार की एक ज़रा सी चूक इस समय पूरे पंजाब के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। नांदेड साहिब से पंजाब सरकार ने अपने श्रद्धालुओं को बसों के द्वारा उनके घरों तक तो पहुंचा दिया लेकिन यहां पर सरकार से एक बड़ी चूक हो गई। 35 सौ श्रद्धालुओं में से अभीतक 178 श्रद्धालु कोरोना पाॅजिटिव निकले है। जैसे ही यह बात राज्य की स्वास्थय टीम को पता चली तो हड़कंप मच गया। सरकार ने अपने घरों को जा चुके श्रद्धालुओं को वापस बुलाने की कवायत शुरू की जो अभीतक भी जारी है। दरअसल सरकार से चूक यहां पर हुई कि जिस समय श्रद्धालु अमृतसर पहुंच चुके थे तो वहां पर उनकी किसी तरह की जांच नही की गई। यहंा पर मात्र स्क्रिनिंग करने के बाद इन श्रद्धालुओं को उनके घर जाने दिया गया। इसके बाद जब यह बात पता चली कि इन श्रद्धालुओं में से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोरोना पाॅजिटिव है तो हड़कंप मच गया। जैसे तैसे घर पहुंचे श्रद्धालुओं को वापस बुलाया गया और उनको क्वारेंटाईन किया गया। वही मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में कोरोना के मामलों में अचानक तेजी आ गई है और इसके पीछे की वहज नांदेड साहिब से लौटे श्रद्धालु बताई जा रही है। अभीतक जितने भी नए मामले सामने आए है उनमें से 45 प्रतिशत नांदेड साहिब से लौटे श्रद्धालुओं से जुड़े पाए गए है। इससे पहले भी पंजाब सरकार ने एक बड़ी गलती की थी जब विदेशों से पंजाब आने वाले 50 हजार से ज्यादा लोग पंजाब में आने के बाद गायब हो गए थे। सरकार के सामने पहले उन लोगो को ढंूडना ही चुनौती थी अब नांदेड साहिब से लौटे श्रद्धालुओं ने सरकार की नींद उड़ा दी है। देखना होगा कि पंजाब सरकार द्वारा इतनी बड़ी चूक के बाद केन्द्र सरकार क्या कदम उठाएगी।
कितनी भारी पड़ेगी पंजाब सरकार की ये गलती
• प्रेमशंकर